माँ(mother,mom)
माँ(mother,mom)
माँ, मदर, मॉम ये नहीं है कोई शब्द, ये तो है सिर्फ एक एहसास प्यार का,ममता का
भेजा है ईश्वर ने जिसे अपने रूप मे धरती पर,
माँ जो सिर्फ जानती है देना, नहीं है उसकी डिक्शनरी मे कोई शब्द लेना
पालती है बच्चों को अपने खून पसीने से,
सींचती है छोटी छोटी मासूम कलियों को अपने पसीने से,
करती है परवाह अपने बच्चों की आख़री सांस तक,
चाहे दुनिया छोड़े उसका साथ,या शरीर खुद का छोड़े उसका साथ
नहीं छोड़ती वो साथ कभी अपने बच्चों का,
खड़ी रहती है वो बनकर ढाल उन बच्चों की,
चाहे वो बच्चे भी छोड़ दे उसका साथ,
परन्तु वो नहीं छोड़ती साथ कभी अपने बच्चों का,
क्योंकि वो है माँ, भेजा है ईश्वर ने जिसे अपने रूप मैं धरती पर!
माँ है एक रूप निश्छल, निस्वार्थ प्यार का, ममता का
माँ दुआ भी है, माँ दवा भी है,
गिरता है बच्चा, पुकारता है माँ,
रोता है बच्चा, तो रोती है माँ ,
हँसता है बच्चा, तो हंसती है माँ
ढूढती है उन बच्चों मैं अपनी हंसी
माँ, मदर, मॉम ये नहीं है कोई शब्द, ये तो है सिर्फ एक एहसास प्यार का,ममता का!
Indu gupta
Beautiful
ReplyDeleteBahut sundar.. Sach me ma shabad hai hi itna anmol
ReplyDeleteBeautiful 💗❤️💕
ReplyDeleteBeautiful 🥰
ReplyDeleteएक एक शब्द सही,मां की महिमा अपरम्पार।
ReplyDeleteIndu g aap bahut hi khubsurati se express kartey ho।
ReplyDeleteMein ek line aur add Karu plz..jo meri feeling hai..
ReplyDeleteApni har duao ki mala bhagwan k liye jo maa piroti hai usme apne bacho ki khushiyo ko sanjoti hai..🤲
May be i may not have use d right words as m not dat gud writing but..i hope u wld understand the feelings🙈
🙏🙏
DeleteTrue
ReplyDeleteबहुत सुन्दर कविता Ma'am! 🙏🏻
ReplyDelete