What is life
What is life
जिंदगी क्या है, क्यों है और किसलिए है,
घूमता है ये सवाल हरसमय अंतरमन में!
कभी लगती ये ज़िन्दगी आकाश सी, तो कभी लगती धरती सी!
कभी लगती ये ज़िन्दगी कल कल बहती नदी सी, तो कभी लगती रेतीले मैदानों सी!
कभी लगती ये ज़िन्दगी पहाड़ो सी, तो कभी लगती गहरी खाई सी!
कभी लगती कटीली झाड़ियों सी, तो कभी लगती फूलों के बाग़ सी!
ज़िन्दगीक्या है, क्योंकि है, किसलिए है,
घूमता है ये सवाल हरसमय अंतरमन मे!
कभी लगती ये ज़िन्दगी बहार सी, तो कभी लगती पतझड़ के सूखे पत्तों सी!
ज़िन्दगी दिखाती है इतने रंग, इतने मौसम की,
कभी लगती ये ज़िन्दगी एक आशा की किरण सी,तो कभी लगती उलझनों से भारी मुश्किल डगर सी!
क्या ये ज़िन्दगी नाम है सिर्फ ज़िम्मेदारियां पूरी करने का,
क्या ये ज़िन्दगी नाम है सिर्फ घर गृहस्थी समालने का,
क्या ये ज़िन्दगी नाम है सिर्फ सुलझे अनसुलझे रिश्ते सभालने का,
क्या हम खो गए है कहीं इस मुश्किल भरे सफर में,
नहीं पता किसी को कहाँ ले जाएगी ये ज़िन्दगी हमें एक दिन,
बस हमें तो प्यार से, विश्वास से, सब्र से,
चलते जाना है, चलते जाना है, चलते जाना है!

Very nicely written👌
ReplyDeleteTrue
ReplyDeleteAmazing lines
ReplyDeleteWooooow
ReplyDeleteAwesome 👍
ReplyDeleteBeautifully expressed!!
ReplyDeleteWow ..har ek word K saath aap relate kar sakte ho hamesha apne aapko ..humesha Aapki har composition aisi hi hoti hai ma'am..very realistic..👏👏
ReplyDeleteVery true... Dear...❤️
ReplyDeleteVery true dear...❤️
ReplyDelete