रिश्ते(RELATIONS)
रिश्ते
किसके किससे कैसे रिश्ते!
माँ बाप के रिश्ते,भाई बहन के रिश्ते
पति पत्नी के रिश्ते ,दोस्तों के रिश्ते
पड़ोसियों के रिश्ते ,समाज के रिश्ते
किसके किससे कैसे रिश्ते!
क्या सब रिश्ते पैसों के हैं,
क्या सब रिश्ते दिखावे के हैं,
क्या सब रिश्ते ख़ुदगर्ज़ी के है,
क्या सब रिश्ते झूठ और अहंकार के हैं
क्या सब रिश्ते सिफ mobile,T.V,और social media के है
कहाँ गये सब भरे पूरे परिवार के हँसते खेलतेरिश्ते
गली मोहल्ले ,चौपालो के रिश्ते
किसके किससे कैसे रिश्ते!
नहीं कोई जगह इनमें नफ़रत की अहंकार की
नहीं कोई जगह इनमें झूठ और पैसों की
ज़रूरत है सिफ अपनेपन ,प्यार और विश्वास की
सीखो करना माफ़ अपने और दूसरों के गुनाहों को,
करो पहल ,तोडो इन झूठी दीवारों को
अागे बढ़कर जोड़ो इन रिश्तों को
किसके किससे कैसे रिश्ते!

👏👏रिश्तों की सुरुआत सचाई से होती है ।
ReplyDeleteसही बताया है अपने ।
Thanks
Delete👏👏👏👏👏
ReplyDeleteCommendable 👍👍
ReplyDeleteExcellent
ReplyDelete