बुढ़ापा(old age)
बुढ़ापा
कहते है बुढ़ापा होता है बहुत ख़राब,
बना देता है इंसान को लाचार
कर देता है सबकी नज़रों में बेकार !
कल तक थे जो मालिक इस दरोदीवार के
आज हो गए है पराए उसी आशियाने के
तरसते है सुनने को एक आवाज़ कहते है बुढ़ापा होता है बहुत ख़राब! बैठे है सिमट के एक कोने मे चुपचाप
आएगा,कोई तो आएगा पूछेगा उन्हें भी एक बार,
कहते है बुढ़ापा होता है बहुत ख़राब !
जिनके लिए दिन रात पसीना बहाया
जिनके लिए निछावर कर दी अपनी जान
उन्हें नहीं है परवाह बूढ़े मॉ बाप की
समझते है बोझ और देते है तिरस्कार
कहते है बुढ़ापा होता है बहुत ख़राब !
पता है सब को आना है यह समय
सब की ज़िंदगी मे एक बार
पंरतु जिये जा रहे है ये बेपरवाह ख़ुदगर्ज़
देकर उन बूढ़ों की ऑंखो मे आँसू बार बार
कहते है बुढ़ापा होता है बहुत ख़राब!

👏👏👏👏👏
ReplyDelete👌👏
ReplyDelete👍👍👏👏
ReplyDeleteTrue
ReplyDeleteVery inspiring😊🤗
Nice
ReplyDeleteBeautifully written...sabhi ko aana hai yeh budhappa agar sab samajh isse..toh shayad sabka budhappa sudhar jaaye
ReplyDeleteBeautifully penned down
ReplyDeleteSabhi ko aana h samjhta koi koi h na jane kyun anjan bante h apne maa baap ka apmaan karte h .tumne samjh is dard ko tumhara h ye apna pan.welldone Indu.
ReplyDelete