ज़िंदगी(a big opportunity)
ज़िंदगी देती है मौक़े हज़ार, कर लो इसका एतबार
न मानना कभी हार,
हो जाएगा बेड़ा पार
ज़िंदगी देती है मौक़े हज़ार, कर लो इसका एतबार
न डरना किसी परछाईं से ,न डरना किसी खाई से
न डरना कभी ऊँचाई से ,न डरना कभी गहराई से
बना लो इसे अपना हथियार
चलो सीना तान,बन के हिम्मतवार
ज़िंदगी देती है मौक़े हज़ार ,कर लो इसका एतबार!
करते है suicide जो ,वो होते है कायर,
मान लेते है हार!
आता है ये समय सब की ज़िंदगी में बार बार
डूबती है नैया ,खाती है हिचकोले कई बार
पर मानना नहीं हार, हो जाएगी नैया पार
सीखो सबक़ उनसे ,जिन्होंने मानी नहीं कभी हार
ज़िंदगी देती है मौक़े हज़ार ,कर लो इसका एतबार!
आती है परेशानी बहुत बार, डूबता है मन कई बार
देते है लोग बुराई बहुत बार,
लगती है ज़िंदगी बेकार
पर तुम न मानना कभी हार ,हो जाएगा बेड़ा पार
ज़िंदगी देती है मौक़े हज़ार कर लो इसका एतबार !

Very inspiring Ma'am!
ReplyDeleteBeautiful! Live it, Love it👍
ReplyDeleteBeautiful 😍
ReplyDeleteGreat
ReplyDeleteVery very nice poem!!
ReplyDeleteBeautiful words mumma. So proud of you! 👏
ReplyDeleteSo true...proud of you
ReplyDeleteAwesome ... Very nice
ReplyDelete